{"_id":"6a0a1412a2fe6b8e270cec05","slug":"weather-is-affecting-people-and-the-queue-of-patients-suffering-from-stomach-infections-is-increasing-basti-news-c-207-1-bst1005-158848-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मौसम की मार से पड़ रहे बीमार, पेट में संक्रमण के मरीजों की बढ़ी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मौसम की मार से पड़ रहे बीमार, पेट में संक्रमण के मरीजों की बढ़ी कतार
विज्ञापन
सीएचसी बहादुरपुर में मरीज की जांच करतीं डाॅ. निधि शुक्ला स्रोत विभाग
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेला में वायरल संक्रमण वाले मरीज अधिक रहे। पारा बढ़ने का असर मेला में दिखा। मरीजों के पेट में संक्रमण, मरोड़ व दर्द के साथ खांसी की शिकायत अधिक रही। कुल, 16,74 मरीजों को परामर्श दिया गया। रविवार को पारा 41 के पार पहुंच गया, इससे मरीज बेहाल दिखे।
नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 47 मरीजों को परामर्श दिया। अधिकांश मरीज मौसम संबंधित बीमारियों के रहे। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने जांच कर दवाएं दी। बताया कि सर्दी-जुकाम, बुखार व दस्त के रोगी अधिक रहे। पीएचसी कुदरहा, पीएचसी हरदी, मुसहा, बेलभरिया और आमा में भी मेला लगा। अधिकांश पीएचसी पर एलोपैथ के डॉक्टर नहीं थे। फार्मासिस्ट व आयुष के चिकित्सक ने उपचार किया। कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के अंतर्गत रविवार को 28 मरीजों का इलाज किया गया।
डाॅ. निधि शुक्ला ने बताया कि मेला में बुखार, खांसी, पेट दर्द, उल्टी, हड्डी दर्द तथा त्वचा संबंधित आए मरीजों की जांच की गई। डाॅ. एपी सिंह ने भी मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह ने दवाएं बांटी। एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा, वार्ड ब्वॉय तेज प्रताप तथा स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, मुंडेरवा में 37 मरीज आए।
विज्ञापन
डॉ. मो. युसुफ ने बताया कि बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द व आंख में इंफेक्शन वाले मरीज अधिक आए। फार्मासिस्ट विनोद कुमार आजाद ने दवाएं दी। लक्ष्मी तिवारी, विनोद चौधरी, संतोष ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. अभिषेक ने 20 मरीजों की जांच की। जगदम्बा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। मरीजों ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के न आने से परेशानी हो रही है।
-- -
जन आरोग्य मेला में 141 मरीजों की जांची गई सेहत
भानपुर। सीएचसी भानपुर के अधीन संचालित तीन पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में कुल 141 मरीजों की सेहत जांची गई। पीएचसी सगरा में 54 मरीजों को आयुष चिकित्सक डॉ. बृजनंदन मोदनवाल ने परामर्श दिया। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं दी। पीएचसी करमहिया में आयुष चिकित्सक डॉ. अमिष कुमार ने 45 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने दवाएं दी। पीएचसी परसाकुतुब में 42 मरीजों का पंजीकरण किया गया। यहां भी एलोपैथ डॉक्टर नहीं थे तो आयुष चिकित्सक अजय कुमार सिंह ने मरीजों को परामर्श दिया और फार्मासिस्ट ने दवाएं दी। संवाद