फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   weather in rain fall

Basti News: पानी निकासी की व्यवस्था न होने से भिटिया चौराहे पर हो रहा कीचड़

Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
weather in rain fall
वाल्टरगंज। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर स्थित भिटिया चौराहे पर बारिश के कारण कीचड़ हो रहा है, जिससे व्यावसायियों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह चौराहा ग्राम पंचायत बनगंवा में आता है। जहां थाना, पंचायत भवन, पशु चिकित्सालय सहित कई छोटे-बड़े प्रतिष्ठान स्थित हैं।
विज्ञापन

भीटिया चौराहे से होकर रोजाना हजारों लोग टिनिच, गौर, बभनान होकर गोंडा आते-जाते हैं। चौराहे से होकर डुमरियागंज जाया जाता है। चकाचक सड़क पर पटरियों का काम न होने से बारिश का पानी भर जाता है। मार्ग निर्माण के समय पानी निकासी के भी इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय निवासी अनिल, राजेश, संजय, सूरज, चंद्र प्रकाश आदि ने बताया कि मुख्य सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी का इंतजाम नहीं है। पटरियों पर ही लोग कूड़ा कचरा फेंक देते हैं, जिससे बदबू आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed