{"_id":"6293b9dba1eeed3a7e6c3b0a","slug":"weather-changed-to-light-rain-basti-news-gkp438593250","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक बदला मौसम,कई जगह हुई हल्की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक बदला मौसम,कई जगह हुई हल्की बरसात
विज्ञापन
हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज
बस्ती। अचानक बदली हवाओं के रुख के चलते शनिवार रात मौसम बदल गया। आसमान में घने बादल घिर आए। रविवार सुबह तेज पुरवाई के साथ हल्की बारिश हुई जिससे एक बार फिर जिले में मौसम का मिजाज बदल गया।
हालांकि दोपहर दो बजे के बाद फिर से तेज धूप निकल आई। इस बीच अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगामी 48 घंटे के बीच फिर हल्की बारिश हो सकती है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को हल्के बादल छाए रहने और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पछुआ चलने के आसार हैं मगर बीच-बीच में पुरवाई भी चल सकती है।
विज्ञापन
पिछले शनिवार को भी इसी तरह हवाओं के दिशा परिवर्तन के बाद बादल छाए थे। रविवार व सोमवार को आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई जिससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि, कमजोर बारिश ने किसानों को निराश किया और वे खेती के कार्य को गति नहीं दे सके। बावजूद इसके तीन-चार दिन मौसम काफी खुशगवार रहा। मगर बृहस्पतिवार को हवा की गति में फिर परिवर्तन हुआ। जिसका असर शुक्रवार व शनिवार को महसूस किया जाने लगा था। लेकिन, शनिवार रात में फिर से हवाओं ने बादलों का साथ दिया और बारिश हुई। किसानों का कहना है कि यह बारिश गन्ने की फसल और नर्सरी डालने के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। उधर, शहर के आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की भी समस्या आई।
आठ दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं
बस्ती। बीते हफ्ते सोमवार को तेज हवा व बरसात के कारण जिले भर में करीब तीन सौ बिजली खंभे टूटे थे। तमाम गांवों में अभी भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। विद्युत वितरण खंड हर्रैया में रविवार देर शाम तक करीब चार दर्जन गांवों के सैकड़ों घरों में आपूर्ति नहीं मिली। अधिशासी अभियंता हर्रैया अमित कुमार ने बताया कि खराब मौसम में टूटे खंभे और क्षतिग्रस्त लाइनों का सर्वे कर सूची तहसील को भेज दी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद लाइन ठीक करने की कार्रवाई शुरू हो पाएगी। मौसम की खराबी का खामियाजा महादेवा मुंडेरवा के उपभोक्ता भी भुगत रहे हैं। महादेवा के पास मार्ग पर तीन खंभा टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति करीब आठ दिनों से बाधित है।