फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Waterlogging at composite school makes commuting difficult.

Basti News: कंपोजिट विद्यालय में भरा पानी आवाजाही में बढ़ी परेशानी

Thu, 16 Jul 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging at composite school makes commuting difficult.
विद्यालय परिसर में भरा पानी। संवाद
बस्ती। ग्रीष्मावकाश खत्म हुए 20 दिन बीत चुके हैं मगर परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियां अभी पटरी पर नहीं लौट सकी है। बीएसए भवन के बगल में संचालित कंपोजिट विद्यालय इसका उदाहरण है।
विज्ञापन

विद्यालय के भवन के कुछ हिस्से में रंग-रोगन हुआ है, शेष भवन, शौचालय से लेकर परिसर तक बदइंतजामी की भेंट चढ़ गया है। परिसर में जगह-जगह पानी पसरा है और चारों तरफ झाड़ियों की भरमार है। इन्हीं दुश्वारियों का सामना करते हुए बच्चे-शिक्षक स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि शहर के गांधीनगर मुख्य मार्ग पर बीएसए भवन के पास एक एकड़ से अधिक खाली भूमि है। अंग्रेजी हुकूमत की बनी बिल्डिंग निष्प्रयोज्य घोषित हो चुकी है। इसके दक्षिण तरफ 10 साल पहले बीएसए कार्यालय के लिए नया भवन बनाया गया है। बीएसए और कुछ कर्मचारी इसी भवन में बैठते हैं। जबकि पुराने भवन के कुछ हिस्से में नगर क्षेत्र कार्यालय एवं समग्र शिक्षा के कुछ अनुभाग संचालित हो रहे हैं। बीएसए कार्यालय के नए भवन के ठीक पीछे संचालित कंपोजिट विद्यालय का रास्ता पुराने बिल्डिंग की तरफ से है। जबकि नई बिल्डिंग के मुख्य द्वार को बंद रखा जाता है। बच्चे जिस पुराने भवन के बगल से स्कूल आ-जा रहे हैं वहां बारिश का पानी एकत्र हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पानी के बीच से होकर आना जाना पड़ रहा है। बच्चों का कहना है कि बीएसए कार्यालय की तरफ से रास्ता ठीक है लेकिन अधिकारी उसे बंद रखने के निर्देश दिया है।
विद्यालय में पानी पीने के लिए नल भी नहीं : राजकीय आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर क्षेत्र में बच्चों के पीने के लिए पानी का भी इंतजाम नहीं है। परिसर में लगा इंडिया मार्क हैंडपंप काफी दिनों से खराब है।

अब यहां नल के आसपास ईंट के रोड़े डंप कर दिए गए हैं। शिक्षक अपने लिए घर से पानी लेकर आते हैं। जबकि बच्चों को पानी पीने के लिए परिसर से बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed