{"_id":"5efa1e228ebc3e42c3174e1d","slug":"waterlogged-by-rain-in-basti-basti-news-gkp356378953","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते शहर के कई वार्डों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते शहर के कई वार्डों में भरा पानी
विज्ञापन
बस्ती में न्याय मार्ग पर भरा बारिश का पानी।
- फोटो : BASTI
बारिश में धुल गए नगर पालिका के दावे
बस्ती। बारिश जहां किसानों के लिए सोना साबित हो रही है, वहीं नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लिए मुसीबत बन गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जल निकासी न होने से कई वार्डों में पानी भर गया है। कीचड़ से रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के कई वार्डों में सड़क व नाली का निर्माण भी कराया जा रहा है, जो बारिश के चलते बंद है। आवास विकास कॉलोनी, रामेश्वरपुरी, बभनगांवा, ओरीजोत, पुराना डाकखाना, पांडेय बाजार, पिकौरादत्तूराय, पिकौराशिव गुलाम, तुरकहिया, महरीखांवा सहित अन्य वार्डों में जलभराव होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सफाई नहीं होने से कूड़ों से दुर्गंध उठ रही है। आवास विकास कॉलोनी निवासी शिवम का कहना है कि घर में पानी भर गया है, जिसके चलते बिजली के उपकरण बंद हैं। बभनगांवा किी कैलाशपति कहती हैं कि कई घरों में बारिश घुस गया है। नगर पालिका की ओर से बारिश के मौसम में ही सड़क बनाई जा रही है, जिसके चलते और अधिक दिक्कत हो रही है। बैरिहवां निवासी अभिषेक पांडेय कहते हैं कि इस वार्ड में नाला व सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य में लगभग एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते वार्ड की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। रौतापार की सरिता कहती हैं कि हर बारिश में यही हाल होता है। यदि पालिका की तैयारी पहले से रहे तो यह दिन न देखना पड़े। नगर पालिका के ईओ अखिलेश त्रिपाठी कहते हैं कि वार्डों में नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही नालियां भी बनाई जा रही हैं, जहां जलभराव की समस्या है, वहां पंपिंग सेंट लगाकर पानी निकाला जा रहा है।