फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Water-water town, trouble

पानी-पानी हुआ शहर, परेशानी

Sun, 25 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 25 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Water-water town, trouble
कोतवाली परिसर मे भरा बारिश का पानी।
शुक्रवार की शाम को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। पूरा शहर पानी पानी हो गया। विभिन्न कार्यालयों के परिसर से लेकर कई मुहल्ले में घरों के अंदर तक पानी भर गया। इसके कारण लोगों को तमाम मुश्किलें उठानी पड़ी। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला रुक रुक कर पूरी रात चलता रहा। शनिवार की सुबह भी बारिश नहीं रुकी। लोग बारिश के कारण घरों से भी नहीं निकल सके। दिन में 12 बजे तक छिटपुट बारिश होती रही। इसके बाद बारिश रुकी तो मगर आसमान में बादल छाये रहे। शुक्रवार से लेकर शनिवार की दोपहर तक हुई बारिश के कारण शहर में जगह जगह पानी जमा हो गया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, नलकूप कार्यालय, बीएसए आफिस, पूर्व सैनिक कल्याण पुर्नवास केंद्र, सिंचाई विभाग का कार्यालय, उद्यान विभाग, वन विभाग, जन निगम, पीडब्लूडी सहित विभिन्न कार्यालयों में बारिश का पानी जमा हो गया। डीएम कार्यालय के पिछले हिस्से में तालाब जैसा दृश्य बन गया। एसपी कार्यालय में काफी मात्रा में पानी लग गया। विकास भवन के पास भी पानी जमा हो गया। कार्यालय परिसर और आसपास पानी जमा होने के कारण कर्मचारियों और फरियादियों को मुश्किलें उठानी पड़ी। उन्हें बारिश के पानी से होकर कार्यालय में पहुंचना पड़ा। कई घंटे मूसलाधार बारिश के कारण सबसे अधिक दिक्कत आवास विकास कालोनी के लोगों को उठानी पड़ी। लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया जिससे उन्हें रतजगा तक करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बारिश के कारण कोतवाली और फायर स्टेशन के अंदर पानी भर गया। कोतवाली के पूरे भवन में लबालब पानी भरने से पुलिस कर्मियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। सिपाहियों के आवास में भी पानी पहुंच गया। इसी प्रकार स्टेडियम में बारिश का पानी भर गया जिससे वह तालाब के रूप में नजर आने लगा। पानी जमा होने के कारण बीएसए कार्यालय के पास जेसीबी मशीन लगनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed