फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   water supply project

दो साल बाद भी घरों में नहीं पहुंचा पानी

Wed, 16 Mar 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
water supply project
टंकी पर चढ़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। सांऊघाट ब्लॉक के जेई प्रभावित ग्राम पंचायत जमदाशाही में वर्ष 2012-13 में स्वीकृत पाइपलाइन परियोजना पूरी होने के बाद भी को पानी नसीब नहीं हुआ। हालांकि इसे हर हाल में 2014 में पूरी तरह से संचालित हो जाना था, मगर अब तक यह चालू नहीं हो पाई। लोगों के घरों तक दो साल बाद भी पेयजल की आपूर्ति न हो सकी।
विज्ञापन


तकरीबन छह हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत सांऊघाट के जमदाशाही में वर्ष 2012-13 में पाइप लाइन पेयजल परियोजना स्वीकृति हुई थी। इसके तहत 450 किलोलीटर क्षमता वाले वाटर टैंक, एक पंपहाउस और 10.970 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी थी।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में इसके लिए धनराशि एक करोड़ 77 लाख 54 हजार रुपये भी कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम को आवंटित कर दिए गए। परियोजना के तहत काम पूरा होकर इसे 2014 में चालू हो जाना था। काम पूरा भी हो गया मगर पेयजल आपूर्ति लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाई। जमीन में बिछाए गए पाइप की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण जब इसे चालू किया गया तो जगह जगह पाइप लीक कर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामवासी संतोषी, संजय, फहीम, मकसूद अहमद ने बताया कि पंप हाउस और टैंक परिसर के गेट पर हमेशा ताला लगा रहता है। यदि कभी ट्यूबवेल को चालू किया जाता है तो पानी लोगों के घरों तक न पहुंचकर रास्ते में ही बह जाता है।


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कल्लू ने बताया कि गुणवत्ता विहीन पाइप बिछाने के कारण पानी की आपूर्ति शुरू होने से पहले ही पाइप जगह-जगह टूट गए, या लीक कर गए। जल निगम के एक्सईएन का पक्ष जानने के लिए उन्हें कई बार फोन किया गया, मगर उनका फोन नहीं उठा। सीडीओ सोबरन सिंह ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, फिर भी वह इस मामले को दिखवाते हैं। परियोजना पूरी होने के बाद भी यदि चालू नहीं हुई तो यह गंभीर बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed