{"_id":"68c9b6568f935be770085153","slug":"water-level-of-saryu-river-increased-villagers-are-scared-basti-news-c-207-1-bst1005-144014-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर...सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर...सहमे ग्रामीण
Wed, 17 Sep 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
कटरिया-चांदपुर तटबंध से सटकर बहती सरयू की धारा- संवाद
दुबौलिया। दो दिनों तक घटने के बाद मंगलवार को दोपहर से सरयू का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। इससे तटबंध और नदी के बीच बसे गांव सुविका बाबू के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हैं। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार, मंगलवार की शाम 6 बजे जलस्तर 92.630, दर्ज किया जो की लाल निशान से 10, सेंटीमीटर नीचे है। माझा देवारागंगबरार की दूसरी सोती में लगातार कटान हो रही है। कटरिया-चांदपुर तटबंध के कटरिया गांव के सामने ठोकर नंबर एक पर फिर दबाव बन गया है। बताया गया कि बाढ़ चौकी सक्रिय है। लगातार संवेदनशील स्थलों की निगरानी की जा रही है। संवाद
बढ़ा सरयू का जलस्तर, एकबार फिर लाल निशान की ओर
विक्रमजोत। सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को तेजी से घट रही नदी मंगलवार से एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जलकर्मी बलराम की माने तो मंगलवार की सायं 5 बजे नदी का जलस्तर 92.630 मीटर रिकार्ड हुआ जो कि खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे है। नदी में एकाएक जलस्तर में हो रही बढ़ोत्तरी से नदी किनारे बसे तटबंध विहीन गांव के लोग सहमे हुए हैं। उन्हें बाढ़ व कटान का डर सता रहा है। इस संबंध में जेई बाढ़ खंड ने बताया कि सभी संवेदनशील जगहों पर निगरानी की जा रही है। संवाद