फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Water head tank s steps falldown -people protested

पानी की टंकी की गिरी सीढ़ियां, सहमें लोग

Sun, 09 Jan 2022 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Water head tank s steps falldown -people protested
पानी की टंकी की गिरी सीढ़ियां, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। नगर पंचायत के लोहिया नगर स्थित आसरा आवास परिसर में बनाई गई पानी की टंकी की सीढ़ियां रविवार भोर में भरभरा कर गिर पड़ीं। घटना के समय कालोनी के लोग सो रहे थे। अचानक गिरने की आवाज सुनकर सभी सड़क की ओर भागे। दरअसल कॉलोनी वासियों को लगा कि सीढ़ियां गिरना टंकी गिरने की शुरूआत है।
रविवार सुबह आसरा आवास में रहने वाले लोगों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। आवास परिसर में पानी की टंकी का निर्माण करीब चार साल पहले कराया गया था। आवासों में रहने वाले नौशाद, संजय कमलापुरी, राम औतार वर्मा, चंद्रकला, राजकुमार, नसीमा खातून, सलीमुन्नीसा, अनिल, सुनीता, कलंदर, जगत राम आदि ने बताया कि आवंटित आवासों के निर्माण में भी घटिया गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग की गई है। अंगुलियों से कुरेदने पर ही प्लास्टर टूट कर गिर रहा है। आवासों के छज्जे व खिड़कियों में लगे ग्रिल पहले ही टूट गए हैं। आवास परिसर में पानी की टंकी 92 परिवारों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए बनवाई गई थी। हालांकि निर्माण के बाद कभी इससे पानी आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लोहिया नगर में स्थित पानी की टंकी की सीढ़ियां गिरने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed