फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Water flow from the canal stopped after 36 hours

36 घंटे बाद रुका नहर से पानी का बहाव

Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water flow from the canal stopped after 36 hours
गौर विकास खण्ड पैकोलिया थानाक्षेत्र के बसहा गांव के पास नहर कटने पर ठीक करते मजदूर। - फोटो : BASTI
36 घंटे बाद रुका नहर से पानी का बहाव
विज्ञापन

पैकोलिया। क्षेत्र के पकड़ी-जप्ती से हड़ही बाजार मार्ग पर बसहा व मैभिया के बीच सरयू नहर खंड अयोध्या की पुलिया बृहस्पतिवार रात में भरभराकर गिर गई थी। जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों में नहर का पानी भर रहा था। करीब 36 घंटे बाद पानी का बहाव रोका गया। पुलिया का निर्माण करीब 10 साल पहले कराया गया था।
पुलिया के टूटने के कारण नहर का पानी पकड़ी जप्ती, मैभिया, बसहा, गड़हा पांडेय, बरगदवा, महुआ आदि गांवों में भर रहा था। पानी भरने से करीब तीन सौ एकड़ धान व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। दो दिनों से ग्रामीणों का आवागमन ठप है। बुलडोजर मशीन व हाइड्रा की मदद से पहले पुलिया के अवशेषों को किनारे पर लाया गया। इसके बाद मिट्टी डालकर कटी नहर को बंधवाया गया। पानी का बहाव रोकने में अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार को उमस भरी गर्मी में लोगों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम अभय कुमार मिश्र ने नहर खंड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि रास्ते को अस्थायी रूप से जल्द ही बहाल करें। ग्रामीणों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अधिशाषी अभियंता सरयू नहर खंड अयोध्या जय सिंह ने बताया कि कटी नहर को बंधवा दिया गया है। ह्यूम पाइप लगाकर अस्थायी रूप से आवागमन बहाल करने की व्यवस्था की जा रही है। नई पुलिया निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। मौके पर एसडीएम न्यायिक अतुल आनंद, नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी, बीडीओ केदारनाथ कुशवाहा, थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed