{"_id":"6536ca46ed9b8ca0b40f3cf4","slug":"watchman-injured-in-accident-dies-during-treatment-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6135-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत
Tue, 24 Oct 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
16 अक्तूबर को नगर कस्बे में दो बाइकों की टक्कर में घायल हुआ था चौकीदार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। 16 अक्टूबर को नगर कस्बे में दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए 30 वर्षीय चौकीदार की मौत हो गई। जनता इंटर कॉलेज की गली से निकलते समय दूसरी बाइक से टक्कर हो गई थी। चौकीदार पंचदेव गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार को लखनऊ में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी केे अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के खडौआ निवासी 30 वर्षीय पंचदेव यादव गांव के चौकीदार थे। 16 अक्तूबर को वह इसी थाना क्षेत्र के बिरऊपुर निवासी रामबदन के साथ बाइक पर बैठकर घर की तरफ जा रहे थे। यह लोग नगर मुख्य सड़क के जनता इंटर कॉलेज की गली के आगे पहुंचते थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पंचदेव व रामबदन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए थे, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने पंचदेव को लखनऊ रेफर कर दिया था। सोमवार की भोर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव एंबुलेंस से लेकर नगर थाने पर पहुंचे और इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पंचदेव की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के माता-पिता के अलावा उनकी पत्नी रीना रह रहकर बेहोश हो जा रही थीं। मृतक के दो बच्चे बड़ा बेटा 10 वर्षीय राज व छह वर्षीय बेटी रिया हैं।