{"_id":"6303d23b65a2fe40824fa1d3","slug":"waste-management-failed-dumping-is-happening-along-the-gaur-road-basti-news-gkp4478841150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा प्रबंधन फेल, गौर मार्ग के किनारे हो रही डंपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा प्रबंधन फेल, गौर मार्ग के किनारे हो रही डंपिंग
विज्ञापन
बभनान गांव रोड पर नवीन सब्जी मंडी के निकट मुख्य सड़क पर डंप किया जा रहा कूड़ा
- फोटो : BASTI
कूड़ा प्रबंधन फेल, गौर मार्ग के किनारे हो रही डंपिंग
बभनान। नगर पंचायत में कूड़ा प्रबंधन फेल है। वार्डों का कूड़ा बभनान-गौर मार्ग के किनारे डंप किया जा रहा है। जिससे राहगीरों व आसपास रहने वालों की सांसत हो रही है। सब कुछ जानकार नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।
नगर पंचायत का सृजन हुए 20 साल से अधिक हो गया। लेकिन अभी तक कूड़ा प्रबंधन को लेकर कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं बनी। सभी 11 वार्डों से प्रतिदिन करीब चार से छह ट्राली कूड़ा निकलता है। सफाई कर्मी गौर रोड पर स्थित आदिशक्ति नगर वार्ड में कूड़ा ले जाकर डंप कर देते हैं। जो इधर-उधर बिखर रहा है। तेज हवाओं के कारण कूड़े से पन्नियां उड़कर किसानों के खेतों में गिर रही हैं। जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। सरकार स्वच्छ भारत मिशन को अमलीजामा पहनाने के लिए तमाम अभियान चला रही है। लेकिन, नगर पंचायत में सारे अभियान फेल नजर आ रहे हैं।
अधिशासी अधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए जगह मिल गई है। वर्तमान समय में कूड़े का निस्तारण गोंडा जिले में स्थित एक गड्ढे में कराया जा रहा है। जल्द ही कूड़ा डंपिंग यार्ड लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में तैयार करा दिया जाएगा।