{"_id":"65f37146dcb7f32dd30e8484","slug":"warning-of-indefinite-strike-from-may-1st-basti-news-c-207-1-bst1001-113050-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक मई से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक मई से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी
Fri, 15 Mar 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कलक्ट्रेट परिसर स्थित संघ भवन पर बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने की। निर्णय लिया गया कि 19 मार्च की शाम को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक मई से बेमियादी हड़ताल किया जाएगा।
अध्यक्ष मस्तराम और जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किए गए। इसके बावजूद सरकार नहीं रही है। कहा कि एकजुटता के आगे सरकार को झुकना होगा और पुरानी पेंशन बहाल होगी। इस मौके पर अखिलेश पाठक, अभिषेक सिंह, ओम प्रकाश, अरूणेश पाल, सचिन पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद