फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Voting today -54 Candidates in 5 Seats

लोकतंत्र का महापर्व: 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 03 Mar 2022 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Voting today -54 Candidates in 5  Seats
लोकतंत्र का महापर्व : 19 लाख 8 हजार से अधिक वोटर 54 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला
विज्ञापन

बस्ती। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने का दिन आ गया। बृहस्पतिवार को 19 लाख, आठ हजार 43 मतदाता जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर मैदान में उतरे 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 2470 पोलिंग पार्टियों को बुधवार को राजकीय पॉलीटेक्निक और मंडी समिति परिसर से बूथों के लिए रवाना किया गया, जो देर शाम बूथों पर पहुंच कर मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए। मतदान बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे शाम छह बजे तक होगा।
ऐसे में अब जरूरी है कि हम काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। संकल्प भी लेना है कि हम स्वयं तो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ही साथ में दूसरे लोगों को भी प्रेरित करेंगे। बूथ पर मतदान के लिए जाएं तो अनिवार्य रूप से मास्क भी लगाए रखें। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 2470 मतदेय स्थल यानी बूथ बनाए गए हैं। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि पोलिंग पार्टियां ने बूथ पर पहुंच गई हैं, सुबह मतदान शुरू कराने से पहले मॉकपोल कराएंगे। मॉकपोल एजेंटों की निगरानी में होगा और फिर मॉकपोल के मतों को डिलीट भी किया जाएगा। मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदाताओं से अपील की कि मतदान जरूर करें। उन्हीं के वोट की ताकत से लोकतंत्र मजबूत होगा।
विज्ञापन

फोर्स तैयार, भ्रमण पर रहेंगे 148 सेक्टर मजिस्ट्रेट
मतदान के दौरान 148 सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ भ्रमण पर रहेंगे। इन्हें साथ ही 21 जोनल मजिस्ट्रेट भी पल-पल की अपडेट लेते रहेंगे। पुलिस की टीमें तैयार की गईं हैं, जो किसी भी सूचना पर दस मिनट के भीतर बूथों पर पहुंचेंगे। 88 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और विभिन्न जिलों से आए 374 इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर और 4408 कांस्टेबल/हेड कांस्टेबलों की भी मुस्तैद रहेंगे। जनपद में 16 स्थानों पर बैरियर लगाए हैं और 12 स्थानों पर पिकेट तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1235 बूथों की होगी वेब कास्टिंग
मतदान के दौरान निगरानी में प्रशासन ने कड़ी तैयारी की है। 1235 बूथों पर डिजिटल कैमरों से निगरानी रहेगी। इन बूथों की बेवकास्टिंग की व्यवस्था की गई है जिससे मतदान के दौरान बूथों पर होने वाली गतिविधियों पर सीधी नजर रहेगी। इसके साथ ही बूथों पर वीडियो कैमरों से निगरानी होगी। बूथों पर निगरानी के लिए तैनात 235 माइक्रो आब्जर्वर जो सीधे प्रशासन को रिपोर्ट देंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट प्रेक्षकों को देंगे।

234 बूथों पर रहेगी विशेष नजर
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र के 235 बूथों को चिह्नित किया गया है, जहां मतदान के समय स्थिति गंभीर होने की आशंका है। इन बूथों पर विशेष नजर रहेगी। इसमें 112 बूथे अतिसंवेदनशील और 122 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। यहां पर प्रशासन की सीधी नजर रहेगी। बूथों की स्थिति का आकलन पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही अधिकारियों को लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कुल मतदान केंद्र- 1503
मतदेय स्थल- 2470
अति संवेदनशील मतदान केंद्र - 112
संवेदनशील मतदान केंद्र - 122
एकल बूथ वाले मतदान केंद्र- 829
सर्वाधिक 10 बूथ वाले मतदान केंद्र- 11
सबसे कम आठ एवं नौ बूथ वाले केंद्र दो-दो
विधानसभा क्षेत्र, उम्मीदवार, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता, कुल मतदाता
हर्रैया 09 204205 183670 387889
कप्तानगंज 12 192124 172461 364595
रुधौली 14 228450 200792 429279
बस्ती सदर 11 197506 171616 369150
महादेवा सुरक्षित 08 192249 164831 357130
कुल मतदाता 54 1014524 893370 1908043
आयु वर्ग वार मतदाताओं की संख्या
आयु वर्ग मतदाता
18-19 21262
20-29 410959
30-39 532586
40-49 361391
50-59 273099
60-69 180299
70-79 93876
80 प्लस 34572
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed