{"_id":"621fbe9448c73b1cae582c57","slug":"voter-id-if-not-available-than-12-alternatives-basti-news-gkp4287069164","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर आईडी नहीं, तो इन 12 विकल्पों से कर सकते हैं मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर आईडी नहीं, तो इन 12 विकल्पों से कर सकते हैं मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर आईडी नहीं, तो इन 12 विकल्पों से कर सकते हैं मतदान
आयोग ने जारी की वोटर आईडी के विकल्पों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मतदान के दिन हर मतदाता घर से निकलकर बूथ तक आए और मतदान करें। इसके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। नए बने वोटरों के घर कार्ड पहुंचाए गए हैं और मतदाता पर्ची का वितरण भी किया गया है। इस बीच मतदाता एक सवाल पूछ रहे हैं कि अगर उसका वोटर कार्ड खो गया तो वह कैसे मतदान करें। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। मतदाता पहचान पत्र अगर कहीं गुम हो गया है, तब भी आप मतदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र भी हैं, जिन्हें दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं।
यह हैं वोटर आईडी के विकल्प
1- आधार कार्ड
2- मनरेगा जाब कार्ड
3- बैंक या डाकघर से जारी फोटो युक्त पासबुक
4- स्वास्थ्य बीमा कार्ड
5- ड्राइविंग लाइसेंस
6- पैन कार्ड
7- एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई से जारी स्मार्ट कार्ड
8- भारतीय पासपोर्ट
9- फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
10- केंद्र, राज्य, लोक उपक्रम या कंपनी से जारी पहचान पत्र
11- सांसदों, विधायकों को जारी सरकारी पहचान पत्र
12- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से जारी यूनिक डिसएबिलिटी कार्ड (यूडीआइडी)