फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Volunteers will play a role in preventing HIV

Basti News: एचआईवी से बचाव में वालंटियर निभाएंगे भूमिका

Sun, 30 Mar 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Volunteers will play a role in preventing HIV
बस्ती । राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी और सहयोगी संस्थाओं की ओर से जिले में एचआईवी एड्स से बचाव को लेकर किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा शनिवार को जिला अस्पताल में हुई।
विज्ञापन

सहयोगी संस्थाओं के वालंटियरों से कहा गया कि एचआईवी संक्रमण रोकने में वह अपनी अहम भूमिका निभाएं।
सीपीओ दिशा जितेंद्र कुमार ने कहा कि एचआईवी के संदिग्ध लोगों को जागरूक किया जाए। उनकी जांच कराएं और पॉजिटिव आने पर उनका उपचार शुरू कराया जाए। उन्होंने जिला एड्स नियंत्रण समिति द्वारा मेनस्ट्रीमिंग के अंतर्गत एचआईवी/ एड्स अधिनियम 2017 एवं यूनिवर्सल कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जन समुदाय को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के तौर तरीके सुझाए।
विज्ञापन

क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश सिंह ने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों में प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण अन्य बीमारियों से ग्रसित होने की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक कार्यक्रम के तहत लबनापार में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वालंटियरों ने एचआईवी, एड्स से बचाव के लिए आमजन को तौर-तरीके बताएं। संदिग्धों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

छह माह तक नियमित दवा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर अलका मिश्रा, रवि प्रताप, मधु मिरा, विनोद कुमार, धर्मेश तिवारी, शिवांगी शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed