{"_id":"67be168aa3836dc00902f6fb","slug":"volunteers-gave-a-message-about-environment-by-planting-trees-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132573-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वयंसेवियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वयंसेवियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश
Wed, 26 Feb 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिविर में छात्राओं ने प्रस्तुत किए लोकगीत
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रहे राष्ट्रीय सेवायोजना की सावित्री बाई फुले इकाई के शिविर के चौथे दिन मंगलवार को स्वयंसेवियों ने प्राथमिक विद्यालय पारसडीह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। शिविर में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र ऊबारन गिरी ने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी देते हैं। साथ ही वायु प्रदूषण को कम करते हैं। जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं और बाढ़ व मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। पौधे जीव-जंतुओं को आवास देते हैं और हमारे जीवन को हरा-भरा बनाते हैं। इसलिए जब भी अवसर आए तो हर इंसान को पौधारोपण करना चाहिए।
शिविर में छात्र सजना खातून और नित्य ने रंगोली के माध्यम से पौधारोपण का संदेश दिया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत व अंत्याक्षरी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवायोजना के नियम, प्रार्थना और अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। इस मौके पर डाॅ. सत्य प्रकाश, डॉ. अनुज कुमार, राम प्रकाश वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, उर्मिला, रोशनी, प्रतिभा शुक्ला, कुसुम, शिवानी आदि मौजूद रहीं।