फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vivekananda's statue unveiled in Nagar Bazar

Basti News: नगर बाजार में विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

Fri, 12 Sep 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Vivekananda's statue unveiled in Nagar Bazar
नगर पंचायत नगर बाजार के पोखरनी चौराहे पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा स्थापित- संवाद
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत नगर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की गई है। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने समारोह पूर्वक प्रतिमा का अनावरण किया। स्वामी जी को युग पुरुष बताया। कहा कि उनके विचार युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। कहा कि देश की समृद्ध विरासत को सम्मान देना नगर पंचायत का दायित्व है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाने के बाद इसे राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने का दृढ़ संकल्प दोहराया। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सन 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा दिए गए प्रसिद्ध भाषण की स्मृति में उसी तिथि पर प्रतिमा स्थापित करना अविस्मरणीय कदम है। अधिशाषी अधिकारी सृष्टि सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन

देवेश धर द्विवेदी, इष्टदेव धर द्विवेदी, कायस्थ वाहिनी के संस्थापक पंकज भैया, चित्रांश क्लब के अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त, कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के जिला अध्यक्ष सत्येद्र श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed