फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vishnu Mahayagya started in Baidiahwan temple complex

Basti News: बैड़ियहवां मंदिर परिसर में विष्णु महायज्ञ शुरू

Wed, 07 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 07 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Vishnu Mahayagya started in Baidiahwan temple complex
सांऊघाट क्षेत्र के समया माता मंदिर पर सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गयी कलश श
महादेवा। क्षेत्र के बौड़ियहवां मंदिर परिसर में मंगलवार से श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीराम कथा एवं रासलीला का शुभारंभ हुआ। इससे पहले सुबह नौ बजे 151 कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई जो मंदिर परिसर से महादेवा बाजार, धौरूखोर, बंजरिया ठकुरापार, सोहिला, कठैचा, गौराधुंधा, बारीघाट, तेनुआं, लालगंज बाजार स्थित कुआनो-मनवर संगम तट पहुंची। यहां से जल भरकर यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़े और रथ के साथ निकाली गई कलश यात्रा आकर्षक का केंद्र रही। संगम तट पर आचार्य सुशील पांडेय ने विधिवत कलश पूजन अर्चन कराया। कथा व्यास अमरनाथ रामायणी ने बताया कि श्रीराम कथा दिन में दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। रासलीला रात के शाम सात बजे से होगी। आयोजक संत रामबचन दास और व्यवस्थापक ज्ञानचंद्र चौधरी ने बताया कि जन कल्याण और शांति-समृद्धि के लिए श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। अनुष्ठान 14 जून का समाप्त होगा, समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मौके पर बरसाती चौधरी, रामजस यादव, मन्नू, राम सहाय, पवन कुमार, जगदंबा शुक्ला, वीरेंद्र दुबे, वीरेंद्र पांंडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
पैडा खरहरा मंदिर परिसर में शुरू हुई श्रीराम महायज्ञ

मानिकचंद। क्षेत्र सांऊघाट के पैडा खरहरा में स्थित समय माता मंदिर परिसर में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। अयोध्या धाम के यज्ञाचार्य रवि शुक्ला के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। जो यज्ञशाला से करमंझरिया, भादी खुर्द, सरैया होते हुए मुस्तफाबाद स्थित शिव मंदिर पोखरे पर पहुंची। यहां सें जलभर कर श्रद्धालु पुन: यज्ञशाला लौटे। मुख्य यजमान सुशील उपाध्याय, सरिता उपाध्याय ने बताया कि सात दिनों तक राधेश्याम महाराज शाम सात से 10 बजे तक कथा कहेंगे। मौके पर आयोजक गिरजेश दास, प्रधान सुभाष निरंकारी, राधेश्याम, रमेश मिश्र, आनंद पांडेय, रेखा मिश्रा, योगेश्वर प्रसाद, देवराज, राम बहादुर, सीमा, सुनीता, रेनू, पूजा, निहारिका मिश्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed