{"_id":"6a70e1dfed78b6d80c08b244","slug":"viral-fever-attacks-intensify-people-fall-ill-due-to-negligence-basti-news-c-207-1-bst1005-163639-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वायरल बुखार का हमला हुआ तेज, लापरवाही से पड़ रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वायरल बुखार का हमला हुआ तेज, लापरवाही से पड़ रहे बीमार
Tue, 04 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही, चिल्ड्रेन और मेडिकल वार्ड फुल
- जिला अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे
बस्ती। बारिश और उमस के बीच जिले में वायरल बुखार का हमला तेज हो गया है। मौसमी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका असर जिला अस्पताल की मेडिसिन विभाग और बाल रोग विभाग की ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है, जहां प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि सोमवार को उनकी ओपीडी में कुल 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में संक्रमण, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर आए। इसके अलावा दस्त, उल्टी और पेट संबंधी संक्रमण के मरीज भी पहुंचे। लोग बुखार या संक्रमण के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और उपचार कराने से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने बताया कि बच्चों में बुखार और जुकाम के साथ बदन दर्द की शिकायत अधिक है। गंभीर मरीजों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर रहे हैं। बुखार के साथ कई बच्चे पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बताया कि लापरवाही से लोग तेजी से वायरल बुखार की चपेट में आ जा रहे हैं। यह असर मौसम के लगातार बदलते स्वरूप से है।
विज्ञापन
-- -
बीमार होने पर क्या करें
- बच्चों को बुखार आने या स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानी होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा देने से बचना चाहिए।
- मौसम परिवर्तन के दौरान साफ-सफाई और खानपान पर ध्यान देना भी जरूरी है।
- घर के आसपास गंदगी या दूषित पानी से बचाव करने की जरूरत है।
- लोगों को पीने के पानी की स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए।
-- -
मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच दवाओं की मांग बढ़ी है। इसको देखते हुए और दवाएं स्टोर से मंगवाई जा रही है। मेडिसिन, चिल्ड्रेन और इमरजेंसी पर अधिक फोकस है। चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी मरीज को कोई परेशानी न हो।
डॉ. अनिल कुमार, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।