फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   villege rise campain begins

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान का आगाज

Fri, 15 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
villege rise campain begins
गौर ब्लाक क्षेत्र में डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा के पदाधिकारियों ने निकाली रैली। - फोटो : राम ललित
बस्ती। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रभात फेरी निकाली गई। मनौरी चौराहे पर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि दलितों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है।
विज्ञापन


आयोजक राजेश पाल चौधरी ने जयजय राम इंटर कालेज में चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद करने का आग्रह किया। भाजपा जिला अध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि पार्टी  ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत 14 से 24 अप्रैल तक गांवों में चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचने का काम करेगी और सरकार की उपलब्धियों को बताएगी। सभा को दयाराम चौधरी, प्रमोद चौधरी, राकेश श्रीवास्तव, अनूप खरे, प्रमोद पांडेय, दिलीप पांडेय, सतेंद्र शुक्ल जिप्पी, विवेक मिश्र और अभिनव उपाध्याय ने संबोधित किया। इस अवसर पर गंगा राम राजभर, राजेंद्र चौधरी, गुड्डू कनौजिया, संजय चौधरी, प्रदीप पांडेय, हरेंद्र चौधरी, कौशलेंद्र पांडेय, राजन मिश्र, मनमोहन श्रीवास्तव, अखंड सिंह, आलोक पांडेय, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, इंद्रभान चौधरी, सन्नहुलाह, कुर्बान अली, सत्येंद्र चौधरी, डमल्ल चौधरी, आदित्य श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार अंबेडकर की जयंती पर लालगंज बौद्ध विहार से शिवचरन व भाजपा के चंद्रशेखर मुन्ना के नेतृत्व में वानपुर, देईसांड़, बनकटी व महादेवा होते हुए लालगंज तक, भाजपा के रमेश अग्रहरी की अगुवाई में लालगंज सोहिला होते हुए महादेवा तक और बौद्ध सोसाइटी ईटहर बनकटी के बाबूराम बौद्ध के नेतृत्व में ईटहर से पक्कवा बाजार, हल्लौर, अहरा होते हुए धौरहरा-गोचना, कटाई, मुरादपुर, देईसांड़, बनकटी, चित्राखोर पक्कवा बाजार तक प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा व अन्य समितियों के अजय सिंह गौतम, रवींद्र गौतम, जगदंबा शुक्ल, बाबूराम चौधरी, कृष्ण कुमार, छोटेलाल, रामतिलक, राममिलन, देवनरायन, रामचरन, गुड्डू पांडेय, विनोद शुक्ल, रामचंदर, कांताराम, गजराज, इंद्रजीत, जीतेंद्र धर्मेंद्र, घनश्याम, रामसिधारे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed