{"_id":"5c3649efbdec2256b37e7b74","slug":"villagers-performed-for-road-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन
Thu, 10 Jan 2019 12:52 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साऊंघाट (बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के क्षतिग्रस्त पॉलिटेक्निक-गौरा मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतरे। प्रशासन व सरकार विरोधी नारे लगाते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि इस मार्ग की मरम्मत का काम अविलंब शुरू नहीं कराया गया तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
पॉलिटेक्निक-गौरा मार्ग पर कई जगह छोटे - बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों की आवाजाही के कारण धूल उड़ने से सड़क के दोनों तरफ रहने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सांस संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गांव के एसडी गोस्वामी चेतावनी दी कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम अविलंब शुरू न होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि सड़क नहीं बनने पर गांव में किसी भी प्रत्याशी को घुसने भी नहीं दिया जाएगा।गांव के राम अनुज पांडेय ने बताया कि पॉलिटेक्निक से पैडा को जोड़ने वाली दो किमी दूरी तक यह सड़क दो साल से खराब है, लेकिन इसकी मरम्मत तक नहीं कराई जा रही है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने तथा वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ता रहता है। इसके चलते आसपास के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इस मौके पर नरसिंह चौहान, ओमकार, विपिन, रामभवन राजेश, रामाज्ञा, राहुल, प्रमोद, जनार्दन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।