फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers of Chak Banjarijot found their way

चक बंजारीजोत के ग्रामीणों को मिला रास्ता

Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Chak Banjarijot found their way
कलवारी थाना क्षेत्र के चक बंजारी ज्योत में बंजर की जमीन से अतिक्रमण को हटाता बुलडोजर - फोटो : BASTI
चक बंजारीजोत के ग्रामीणों को मिला रास्ता
विज्ञापन

एसडीएम सदर के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों ने की जमीन की पैमाइश
गायघाट। क्षेत्र के चक बंजारीजोत गांव में आने-जाने के लिए रास्ता न होने की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम प्रियंका निरंजन से की थी। बृहस्पतिवार को सदर एसडीएम शैलेश कुमार दुबे ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर रास्ते के लिए जमीन का चिन्हांकन कराया।
नगर पंचायत गायघाट के चक बंजारीजोत गांव में आने-जाने का रास्ता नहीं था। लोग बाग मालकान की जमीन से होकर आते-जाते हैं। इसमें बारिश में पानी भर जाता था। बृहस्पतिवार को रास्ते के लिए जमीन का चिन्हांकन कराने के बाद एसडीएम ने चिह्नित जमीन पर अतिक्रमण को साफ कराया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है। इसके बाद एसडीएम मय टीम नगर पंचायत के छोटकी गायघाट वार्ड पहुंचे और सार्वजनिक शौचालय व खलिहान की जमीन का निरीक्षण किया। जमीन पर कब्जेदारों को दो माह में वैकल्पिक व्यवस्था कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए। इस मौके पर लेखपाल आमोद आर्य, महेश कुमार, दीपक कुमार, बसंत लाल, पिंटू चौहान, सत्यभामा चौहान, विनोद चौहान, मनोज, सुरजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed