फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers caught three accused of slaughtering Nilgai

Basti News: नीलगाय काट रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 30 Mar 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught three accused of slaughtering Nilgai
कुदरहा। लालगंज थानाक्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम ग्राम पंचायत के कुडवा प्राथमिक विद्यालय के पास बाग में शनिवार की दोपहर नीलगाय काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों को पहुंचते देख आरोपी भागने लगे। मगर ग्रामीणों ने तीन को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव के लोग बताते हैं कि शनिवार को दोपहर कुछ लोग स्कूल के बगल बाग में एक नीलगाय को जाल लगाकर पकड़ा और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप है कि बाद में धारदार हथियार से गला रेत रहे थे। नीलगायों के चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख आरोपी पहले झाड़ी में छिप गए मगर वहां से भागने का प्रयास करते समय ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. फजील खान ने नीलगाय का पोस्टमार्टम किया, इसके बाद शव को दफन कर दिया गया। सीओ रुधौली प्रीति खरवार ने बताया कि केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed