फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers beat up semi-insane man considering him a thief

Basti News: अर्ध विक्षिप्त को चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा

Wed, 22 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 22 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up semi-insane man considering him a thief
कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक अर्ध विक्षिप्त युवक को चोर समझ कर ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले मेंं पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के नाउडाड़ निवासी अभिषेक सिंह के पिता रामचंद्र सिंह ने बताया कि उनके 28 वर्षीय बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पहले उसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। अब बस्ती में चल रहा है। रविवार को सुबह 6:00 बजे अभिषेक घर से गायब हो गया। रविवार रात दो-तीन बजे लोगों ने चोर समझ कर मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में लोगों के जरिये मालूम हुआ कि रात दो-तीन बजे चोर समझ कर रामपुर गांव के कुछ लोगों ने उसे काफी मारापीटा है। लोग एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी कुदरहा ले गए। जहां से डॉक्टर ने नाजुक हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जब वह अपने बेटे से मिलने अस्पताल गए तो उनके बेटे ने सारी बातें बताइं । थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed