{"_id":"6924abeed78ee041fc0c1279","slug":"village-panchayat-assistant-of-kungai-buzurg-and-budhauwa-resigned-basti-news-c-207-1-bst1001-148279-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुनगाई बुजुर्ग और बुढौवा के ग्राम पंचायत सहायक ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुनगाई बुजुर्ग और बुढौवा के ग्राम पंचायत सहायक ने दिया इस्तीफा
Tue, 25 Nov 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
गौर। ग्राम पंचायत कुनगाई बुजुर्ग और बुढौवा में तैनात पंचायत सहायक सहायकों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जिसे ग्राम पंचायत स्तर पर मंजूर भी कर लिया गया है। अब इन दोनों ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव अकेले सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे।
गौर विकास खंड में कुल 108 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें 104 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति हुई हैं। जबकि ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति अभी तक नहीं हो पाई है। इसमें ग्राम पंचायत चकचई, ऐनपुर, आमा भुइलापार और माझा मानपुर शामिल है। इधर, ग्राम पंचायत कुनगाई बुजुर्ग में तैनात पंचायत सहायक अब्दुल्ला और ग्राम पंचायत बुढ़ौवा में तैनात पंचायत सहायक प्रियंका पांडेय ने कम मानदेय और अधिक कार्य के दबाव को कारण बताते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
दोनों पंचायत सहायकों का त्यागपत्र ग्राम पंचायत ने मंजूर कर लिया है। एडीओ पंचायत गौर श्याम बिहारी ने बताया कि ग्राम पंचायत कुनगाई बुजुर्ग और बुढ़ौवा के पंचायत सहायकों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जिसे मंजूर कर लिया गया है। अब ब्लॉक में कुल छह ग्राम पंचायत सहायक का पद रिक्त हैं।