फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Village guards were honored, the station in-charge gave best wishes.

Basti News: ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित, थाना प्रभारी ने दीं शुभकामनाएं

Mon, 20 Oct 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Village guards were honored, the station in-charge gave best wishes.
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना परिसर में दीपावली पर रविवार को ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने सभी ग्राम प्रहरियों को मिठाई भेंट कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी है, जो गांवों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी ग्राम प्रहरियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और त्योहार के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। समारोह में उपस्थित ग्राम प्रहरियों ने थाना प्रभारी के इस सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया और अपने क्षेत्रों में शांति व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक कन्हैया लाल मौर्य, अवधेश शर्मा, यशवंत सिंह, उपेंद्र शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed