{"_id":"650f3afe2b55fc2e120d9209","slug":"vighnaharta-bid-farewell-basti-news-c-207-1-bst1001-4820-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गाजे-बाजे के साथ विघ्नहर्ता की हुई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गाजे-बाजे के साथ विघ्नहर्ता की हुई विदाई
Sun, 24 Sep 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
मनोरमा तट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करते श्रद्धालु
नगर बाजार। स्थानीय बाजार में विघ्नहर्ता गणेश भगवान की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गाजे-बाजे की धुन में श्रद्धालु रास्ते भर थिरकते रहे। भक्ति रस में डूबे लोग प्रतिमाओं साथ चल रहे थे। गणपति बप्पा मोरया की गूंज भी होती रही।
बाद में अटूट श्रद्धा के साथ विघ्नहर्ता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विभिन्न गलियाें, मुहल्लों से सजी-धजी गणेश प्रतिमाओं को वाहनों से कस्बे के मुख्य मार्ग पर लाया गया। यहां से विसर्जन स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी शामिल हुए। हर कोई गणेश भगवान की आराधना कर मंगल की कामना करते नजर आए। बाद में सरोवर के तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। कस्बे में मेले जैसा दृश्य बना रहा। भजन-कीर्तन की धूम होने से कस्बे में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस मौके पर गोपी कृष्णा सोनी, कृष्णा सोनी, दुर्गेश सोनी, रामशंकर गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, कृष्णा, यश आदि मौजूद रहे। संवाद