फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Video of the inspector's indecency goes viral

Basti News: दारोगा की अभद्रता का वीडियो वायरल

Fri, 05 Jun 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Video of the inspector's indecency goes viral
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र में तैनात एक दारोगा वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक से बदसलूकी कर बैठे। कुछ ही देर बाद सड़क पर खुलेआम युवक का हाथ ऐंठते हुए दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन

हालांकि, मामले में पुलिस उच्चाधिकारियों की ओर से किसी तरह की कार्रवाई सामने नहीं आई है। मामला नगर थाना क्षेत्र के भरतापुर चौराहे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाने के दारोगा सिपाहियों के साथ सड़क पर वाहन चेकिंग लगाए थे। इसी बीच बाइक सवार एक युवक को रोका गया। युवक के हरकत से दारोगा इस कदर नाराज हुए कि सड़क पर ही उसका हाथ ऐंठने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने दारोगा के इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed