फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Video of dogs scratching dead bodies of cows goes viral

Basti News: गाेवंश के शव को नोंचते कुत्तों का वीडियो वायरल

Tue, 27 Feb 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 27 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Video of dogs scratching dead bodies of cows goes viral
रविवार को गौर गांव के गो आश्रय स्थल पर हुई थी गोवंश की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। गो आश्रय स्थल पर रविवार को एक गोवंश की मौत हो गई। अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। सोमवार को जब गोवंश का शव कुत्ते नोच रहे थे, तब किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने शव को आननफानन दफन कराया।

सोशल साइट पर गोवंश के शव को कुत्तों द्वारा नोचने का वीडियो जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह राना और सपा नेता राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को ट्विटर पर टैग किया। इसके बावजूद आश्रय स्थल का जायजा लेने कोई नहीं पहुंचा। गो आश्रय स्थल पर कुल 14 मवेशी हैं। इनकी देखभाल के लिए केयरटेकर अयोध्या प्रसाद की तैनात है। दिग्विजय सिंह ने बताया कि सितंबर 2023 में इसी तरह क्षेत्र के वृहद गो आश्रय स्थल कठौतियां में बड़ी संख्या में गोवंश की मौत हुई थी। बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गो आश्रय स्थलों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed