फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Victim's written statement in court

Basti News: अपहृत बताई गई पीड़िता का कोर्ट में हुआ कलमबंद बयान

Thu, 12 Oct 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 12 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Victim's written statement in court
लालगंज थाना क्षेत्र के मामले में पांच दिन से चल रही खींचतान
विज्ञापन

पीड़िता बता रही सामूहिक दरिंदगी, मां ने दर्ज कराया है अपहरण का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सामूहिक दरिंदगी का आरोप लगा रही लालगंज थाना क्षेत्र की पीड़िता का बुधवार को पुलिस ने मेडिकल जांच कराया। इसके बाद कोर्ट में कलमबंद बयान कराया। अपहृत बताई गई पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत डाक से बयान हल्फी भेज दिया था। उसने अपहरण की बात को मनगढंत बताते हुए अपने साथ सामूहिक दरिंदगी का आरोप लगाया था। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने कोर्ट में जो बयान दिया होगा, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसे उसकी मां की सौंपा गया है।
इससे पहले मंगलवार को पीड़िता आईजी आरके भारद्वाज के सामने प्रस्तुत होकर अपनी बात रखी थी। उसने बताया था कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि उसके साथ सामूहिक दरिंदगी हुई। मगर, लालगंज पुलिस आरोपी के पिता के प्रभाव व दबाव में आकर अपहरण का फर्जी केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि उसके साथ दरिंदगी करने वालों को बचाने के लिए मामले को अपहरण का रंग दे दिया गया है। उन्हीं लोगों को अपहरण का आरोपी बना दिया गया है, जो उसकी मदद कर रहे हैं। आईजी ने लालगंज एसओ को बुलाकर पीड़िता को कोर्ठ में बयान दिलाने और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed