{"_id":"639e0816385e5e3c0d0e4b9b","slug":"vhim-demands-ban-on-pathan-film-basti-news-gkp46126894","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विहिम ने पठान फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विहिम ने पठान फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की
विज्ञापन
विश्व हिन्दू महासंघ ने पठान फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के न?
- फोटो : BASTI
विहिम ने पठान फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की
बस्ती। पठान फिल्म के एक दृश्य पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आह्वान पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को दिया। ज्ञापन में मांग की है कि प्रदेश में पठान फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए।
महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि कुछ फिल्मकार जानबूझकर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि समस्त हिंदू जनमानस विश्व हिंदू महासंघ के साथ फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगवाने के लिए तैयार है। यदि प्रदेश के किसी भी सिनेमा हाल में पठान फिल्म का प्रदर्शन हुआ तो चुप नहीं बैठा जाएगा। इसका हर स्तर पर पुरजोर विरोध किया जाएगा।
इस मौके पर बाबा गिरजेश दास, लालचंद गुप्ता, विजयशंकर शुक्ल, सतीश कुमार पांडेय, अमरजीत सिंह, जगदंबा यादव, डॉ. परशुराम साहनी, सत्येंद्र पाल, परमानंद गुप्ता, प्रदीप उर्फ दीपू सिंह आदि मौजूद रहे।