फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   very heavy fog today

सुबह 11 बजे के बाद खिली धूप

Sat, 15 Jan 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
very heavy fog today
सुबह 11 बजे के बाद खिली धूप
विज्ञापन

- दोपहर में धूप निकलने से ठंड से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह ग्यारह बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए तो दोपहर में ठंड से थोड़ी राहत मिली। सुबह के समय घने कोहरा होने की वजह से करीब पचास मीटर दूर साफ नहीं दिखाई दे रहा था। इस दौरान जरूरी कार्य से आते जाते इक्का-दुक्का वाहन सवारों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

शनिवार अल सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। अनेक लोग देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच पाए। सुबह ग्यारह बजे तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। हालांकि इसके बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं, शाम के समय हवा चलने से सर्दी फिर बढ़ गई। चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जिससे ठिठुरन बढ़ गई। वहीं, दोपहर में अच्छी धूप निकलने पर वृद्धजन घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों या फिर छतों पर बैठे रहे। उधर, बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई गई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ.अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले दिनों बारिश के आसार नहीं है और मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। सुबह-शाम सर्दी बनी रहेगी। हल्की हवाएं चलने के भी आसार हैं, जो ठंड को बढ़ा सकती है। शीतलहर चलने के बावजूद गलन भरी सर्दी कायम जरूर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed