{"_id":"61e304b001bba56f801fbf1c","slug":"very-fast-vaccination-basti-news-gkp4237826108","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सदर सहित सात ब्लॉकों में टीकाकरण में तेजी लाएं अधिकारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सदर सहित सात ब्लॉकों में टीकाकरण में तेजी लाएं अधिकारी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सदर सहित सात ब्लॉकों में टीकाकरण में तेजी लाएं अधिकारी’
- व्यक्तिगत रुचि लेकर जिम्मेदारी निभाएं : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर, रामनगर, सल्टौआ गोपालपुर, बनकटी, परसरामपुर, गौर तथा हर्रैया ब्लाक में कोविड टीकाकरण का कार्य अवशेष है। यहां तैनात अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दो दिन के भीतर लक्ष्य पूरा करें। इन ब्लॉकों के प्रत्येक गांव में प्रतिदिन 100-100 टीके लगवाए जाएं। फर्स्ट डोज लगभग 88 प्रतिशत हो गया है, इसलिए सेकेंड डोज तथा 14 प्लस के व्यक्ति टीकाकरण के लिए चिह्नित किए जाएं।
यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए हैं। वह शनिवार को जूम माध्यम से आयोजित बैठक में टीकाकरण की समीक्षा कर रहीं थीं। निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक तथा रोजगार सेवक सेकेंड डोज तथा 14 प्लस के व्यक्ति का सर्वे कर नई ड्यू लिस्ट तैयार कर लें। इनकी यह भी जिम्मेदारी होगी कि टीकाकरण टीम के गांव में पहुंचने पर इन व्यक्तियों को लाकर टीका लगवाएंगे। बताया कि कुल किशोरों की संख्या लगभग 171724 है, जिसमें से 113599 का टीकाकरण कराया जा चुका है। सर्वे में अवशेष किशोरों को चिह्नित कर ड्यू लिस्ट तैयार किया जाना है। बताया कि जिले में कुल 1908043 मतदाता है। 15 से 17 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण में जिला 45.59 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में चौथे स्थान पर है। फर्स्ट डोज 87.79 प्रतिशत लोगों को लगाकर प्रदेश में 55वें तथा सेकेंड डोज 60.55 प्रतिशत लगाकर प्रदेश में 10 वें रैंक पर है। डीएम ने योजनाबद्ध ढंग से टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। कहा कि अत्यधिक तबीयत खराब होने या गर्भवती महिला का टीका न लगाया जाए, लेकिन उनकी सूची तैयार कर आशा एवं आंगनबाड़ी उनके स्वस्थ होते ही टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। पकड़ी नसीर में ड्यूलिस्ट न होने पर उन्होंने सीडीपीओ का स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में टीकाकरण कार्य में तेजी लायी जाए। प्रत्येक वार्ड में 250 लोगों को टीका लगाया जाए।
बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत, भानपुर एसडीएम गुलाब चंद्र और रुधौली एसडीएम जीके झा आदि मौजूद थे।