{"_id":"60db62bf8ebc3e297d420955","slug":"vactination-basti-news-gkp4000251192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग के अनुसार नहीं मिली वैक्सीन, टीकाकरण की रफ्तार थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग के अनुसार नहीं मिली वैक्सीन, टीकाकरण की रफ्तार थमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग के अनुसार नहीं मिली वैक्सीन, टीकाकरण की रफ्तार थमी
8500 डोज मांगी गई थी, मिली पांच सौ, आपूर्ति मिलने पर ही आज लगेगी वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले को लखनऊ से कोरोनारोधी वैक्सीन की 8500 डोज की मांग के बाद 500 डोज ही दी गई। यह डोज को-वैक्सीन की थीं। ऐेसे में मंगलवार को टीकाकरण नहीं हुआ। वहीं देर शाम तक डिमांड को लेकर लखनऊ से कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में वैक्सीन मिलने पर ही बुधवार को टीकाकरण संभव होगा।
45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण 16 जनवरी और 17 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। अब तक जिले में कुल 4.20 लाख लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। अचानक सोमवार को यहां भंडारण में उपलब्ध वैक्सीन समाप्त हो गई। तत्काल स्वास्थ्य विभाग ने 8,500 डोज की मांग लखनऊ भेजी। मगर केवल पांच सौ डोज वह भी को-वैक्सीन की देने की स्वीकृति मिली। जिसे मंगा लिया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने कहा कि भंडार में वैक्सीन समाप्त हो गई है। डिमांड भेजी गई, मगर केवल पांच सौ डोज प्राप्त हुई। ऐसे में टीकाकरण का कार्य मंगलवार को बंद रहा। देर शाम तक वैक्सीन के आपूर्ति की कोई सूचना लखनऊ से नहीं दी गई। यही स्थिति रहने पर बुधवार को भी टीकाकरण संभव नहीं हो सकेगा। यदि देर रात लखनऊ ने वैक्सीन दी तो टीकाकरण होगा।