फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vaccine to 125 beneficiaries at a booth

एक बूथ पर 125 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य

Wed, 03 Feb 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vaccine to 125 beneficiaries at a booth
एक बूथ पर 125 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

बस्ती। जिला अस्पताल सहित 11 अस्पतालों में बृहस्पतिवार को कोविड का टीकाकरण होगा। इस बार एक निजी पैरामेडिकल कॉलेज को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। जिले में 17 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथ पर स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में अब तक चार टीकाकरण दिवस का आयोजन किया जा चुका है। एक बूथ पर 125 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि जिला व महिला अस्पताल में सर्वाधिक तीन-तीन बूथ बनाए गए हैं। पीएचसी बनकटी, सीएचसी गौर में दो-दो बूथ बनाए गए हैं। बहादुरपुर, मरवटिया और हर्रैया सीएचसी, पीएचसी सल्टौआ, परशुरामपुर, विक्रमजोत में एक-एक बूथ बनाया गया है। प्रभारियों से कहा गया है कि एक बूथ पर 125 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। डॉ. हुसैन ने बताया कि पहली बार किसी निजी अस्पताल को कोविड टीकाकरण में शामिल किया गया है। पटेल एसएमएच हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा में भी एक बूथ बनाया गया है। इस चरण में केवल हेल्थ केयर वर्कर्स को ही टीका लगाया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मियों के साथ ही निजी अस्पताल, क्लीनिक के चिकित्सकों व वहां के स्टाफ को भी शमिल किया गया है। चार फरवरी को निजी अस्पताल के कर्मियों को टीका लगाने पर विशेष जोर होगा। इन अस्पतालों के संचालकों व लाभार्थियों को फोन करके टीका लगवाने की तिथि व स्थान के बारे में जानकारी दी जा रही है। उनसे कहा जा रहा है कि नियत समय व स्थान पर पहचान पत्र के साथ पहुंचकर जरूर टीका लगवाएं। जिला स्तरीय स्टोर के कोल्ड चेन हैंडलर अरविंद पाल का कहना था कि इस बार उनका भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

प्रतिरक्षित हो चुके हैं 7551 स्वास्थ्यकर्मी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के पहले दिन 16 दिसंबर को 342, दूसरे दिवस 22 जनवरी को 1912, तीसरे दिवस 28 जनवरी को 2795 तथा चौथे दिवस 29 जनवरी को 2503 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed