{"_id":"6071e53e8ebc3e593a18a1bc","slug":"vaccine-shortage-vaccination-not-done-at-seven-centers-basti-news-gkp3915617110","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की कमी, सात केंद्रों पर नहीं हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की कमी, सात केंद्रों पर नहीं हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान को शनिवार को करारा झटका लगा है। वैक्सीन की कमी के चलते नियमित रूप से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व ओपेक चिकित्सालय कैली के अलावा सभी 14 सीएचसी पीएचसी पर संचालित अभियान में केवल दस स्थान पर टीकाकरण हुआ। यहां कुल 614 लोग प्रतिरक्षित हुए हैं। अब रविवार को टीकाकरण बंद रहेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने कहा कि वैक्सीन की अनुपलब्धता के कारण टीकाकरण प्रभावित हुआ है, मगर सोमवार से यह नियमित हो जाएगा। वैक्सीन की मांग के सापेक्ष 70 हजार डोज मिल गई है। यह वाराणसी से आनी है। उसके लिए टीम भेजी गई है। इसमें अपने जिले को 30 हजार डोज वैक्सीन मिलेगी, जिससे शासन का यह महाअभियान फिर से गति पा जाएगा।
वैसे केंद्रों पर सामान्य रूप से लोग टीकाकरण कराने आ रहे हैं। 45 वर्ष या उससे ऊपर आयु वर्ग के लोगों को ही प्रतिरक्षित किए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। बताया कि जिला अस्पताल में तो वैक्सीन लगाई गई, मगर जिला महिला अस्पताल तथा कैली सहित कुल सात स्थानों पर टीकाकरण नहीं हो सका है। सोमवार को अभियान के तहत लोगों को प्रतिरक्षित किया जाएगा।