फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vaccination of 8,667 people

साढ़े आठ हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Fri, 04 Mar 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
vaccination of 8,667 people
साढ़े आठ हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

- किशोर-किशोरियों के दूसरे डोज के टीकाकरण पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शुक्रवार को 311 केंद्रों पर 8,667 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 103 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 8,423 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। इसमें अधिकांश को द्वितीय डोज दी गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। नगर पालिका समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को दूसरी डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जबकि प्रीकॉशन डोज के लिए भी लोगों को सलाह दी जा रही है। जिला व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन हुआ। जिला अस्पताल में 60 को कोविशील्ड और 80 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एएनएम सरिता सिंह, विकास त्रिपाठी, सुनीता चौधरी आदि ने वैक्सीनेशन कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed