फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Utensils and crockery business shines during wedding season

Basti News: सहालग में चमका बर्तन और क्राॅकरी का कारोबार

Wed, 29 Apr 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Utensils and crockery business shines during wedding season
बर्तन की दुकान।
बस्ती। सहालग में बर्तन और क्राॅकरी का कारोबार भी चमक गया है। बाजार में बर्तन की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रहती है। शादी-बरात में तोहफे से लेकर लेकर वधू पक्ष के लोग दानपुण्य के लिए बर्तनों की खरीद कर रहे हैं। इससे व्यापारियों का कारोबार पहले से 20 से 25 गुना तक बढ़ गया है। हालांकि, कई बर्तन ईरान व इस्राइल में चल रहे युद्ध के चलते कच्चे माल की आपूर्ति कम होने से दाम बढ़ गए हैं। जिसका असर व्यापारियों के साथ ग्राहकों पर भी देखी जा रही है।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर, मंगलबाजार स्थित क्राॅकरी, प्लास्टिक के सामान व बर्तन की दुकानों पर सहालग में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। प्रेशर कूकर, कढ़ाई, इंडक्शन चूल्हा, कप-प्लेट सेट, डिनर सेट सहित लोग नवविवाहिता के लिए उपहार में सुंदर क्राॅकरी पसंद कर रहे हैं। इसमें चीनी, शीतल, एल्युमीनियम के सुंदर बर्तन खूब पसंद किए जा रहे हैं। शहर के एक बर्तन व्यापारी ने बताया कि बाजार में इन दिनों ग्राहकों की संख्या सहालग के चलते बढ़ गई है। सबसे ज्यादा ग्राहक डिनर सेट, प्रेशर कूकर व सुंदर क्राॅकरी की मांग कर रहे हैं। कारोबार पहले से 25 गुना बढ़ गया है। इससे मुनाफे के आसार दिख रहे हैं। मंगलबाजार के बर्तन कारोबारी चंद्र प्रकाश का कहना है कि विदेशों से जो कच्चे माल आते थे, उनमें कटौती और गर्मी के चलते बर्तन उद्योग में कर्मचारी कम हो जाते हैं, इसके चलते रेट में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सहालग में एल्युमीनियम बर्तन की मांग अधिक होती है। इसमें भी बढ़ोतरी हुई है। क्राकरी विक्रेता अदालत प्रसाद का कहना है कि पीतल, फूल और तांबा के बर्तन के रेट बढ़ गए हैं। बताया गया कि पीतल, फूल में ढाई जबकि तांबा में दो सौ रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। एल्युमीनियम में भी 100 रुपये प्रति किलो बढ़ा है। पांडेय बाजार थोक हब है, ऐसे में अधिकांश ग्राहक खरीदारी को वहां भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed