{"_id":"68acc71d964d9ce14e02304b","slug":"urea-was-distributed-in-the-presence-of-police-basti-news-c-207-1-bst1001-142633-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुलिस की मौजूदगी में बंटा यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुलिस की मौजूदगी में बंटा यूरिया
Tue, 26 Aug 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति सेमरा में एक सप्ताह पहले 1500 बोरी यूरिया उपलब्ध थी। 18 अगस्त से ही यहां वितरण किया जा रहा है। बीच में एक दिन अधिक भीड़ होने के चलते वितरण नहीं हो सका था। शनिवार को यहां 125 यूरिया खाद बच गई थी। जिसके वितरण के समय सोमवार को किसानों की काफी भीड़ जुट गई। सचिव सुभाष सिंह किसानों की भीड़ देख वितरण से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष पैकोलिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाबुझाकर यूरिया का वितरण कराया। यहां से अधिकांश किसान निराश होकर लौट गए।
--
डीएम ने मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, दिए सुझाव
बस्ती। किसानों में यूरिया का वितरण सुचारू कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अगुवाई पार्टी पदाधिकारी डीएम से मिले। इस दौरान वितरण व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने के सुझाव दिए गए। डीएम को पत्रक भी सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूरिया का वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। ज्यादातर समितियों के सचिवों के पास एक से अधिक समितियों का अतिरिक्त चार्ज है। जिससे नियमित वितरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जिन समितियों पर स्थायी सचिव उपलब्ध नहीं हैं, वहां वैकल्पिक रूप से कृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल या ग्राम पंचायत सचिव को प्रभारी बनाकर वितरण सुनिश्चित कराया जाए। डीएम ने इस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं समितियों पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता वितरण के दौरान किसानों के सहयोग में मुस्तैद रहे। इस मौके पर चंद्रमणि पांडेय, अमृत कुमार वर्मा, अमित शुक्ल आदि मौजूद रहे। बनकटी संवाद के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय कार्यकर्ताओं के साथ साधन सहकारी समिति खोरिया बसौढ़ी, सजनाखोर में यूरिया वितरण में किसानों का सहयोग किया। यहां रविचंद पांडेय, भोलू पाल, जनार्दन शुक्ला, गिरजेश पाल आदि मौजूद रहे।