फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Urea is available in committees, but not distributed due to lack of police

Basti News: समितियों में यूरिया मौजूद, पुलिस के अभाव में वितरण नहीं

Sun, 10 Aug 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Urea is available in committees, but not distributed due to lack of police
बभनान। गौर क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक समितियाें में चार दिनों से यूरिया उपलब्ध है। सचिवों की उदासीनता से खाद किसानों तक नहीं पहुंच पा रही है। विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि सचिव ने खाद वितरण के लिए संबंधित थाने से पुलिस की मांग की है। पुलिस न मिल पाने के चलते यूरिया का वितरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौर ब्लाक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति भरवलिया, अभयपुरा, व हरदी में 500-500 बोरी यूरिया का आवंटित की गई है। यहां के सचिव ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र में होने के चलते वहां पर पुलिस बल वितरण के दौरान उपलब्ध कराने की मांग की है। इसी प्रकार गौर व पैकोलियां थाना क्षेत्र के महुआडाबर पेड़रिया बभन कटास समिति पर भी यूरिया खाद का 500-500 बोरी जिले से आवंटन होकर गोदाम में डंप है। किसान दिन भर सचिव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


एडीओ कोऑपरेटिव राजीव लोचन पाठक ने बताया कि क्षेत्र के सांवडीह समिति में भी 500 बोरी यूरिया पहुंचने वाली है। महुआ डाबर समिति में 500 बोरी यूरिया डंप है। भरवलिया अभयपुर व हरदी बाबू समिति पर भी पांच 500 बोरी यूरिया पहुंच गई है। बभकटास में यूरिया का वितरण हो चुका है। बताया कि कई समिति पर भी 500 बोरी यूरिया मौजूद है। इसके बावजूद सचिव पुलिस बल के इंतजार में यूरिया का वितरण नहीं कर पा रहे हैं। 500 बोरी यूरिया लेने के लिए हजारों की संख्या में किसान समिति पर पहुंच जाते हैं। सचिव बगैर फोर्स के यूरिया का वितरण करने से हाथ खड़ा कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed