फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UPPSC website is deceiving

Basti News: यूपीपीएससी की वेबसाइट दे रही धोखा... अभ्यर्थियों का नहीं हो पा रहा पंजीयन

Fri, 20 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
UPPSC website is deceiving
तीन सर्वर चालू करने के बाद भी नहीं खुल रही साइट, आरओ, एआरओ पद के आवेदन के लिए भटक रहे अभ्यर्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वेबसाइट धोखा दे रही है। नए अभ्यर्थियों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है। कई-कई दिन तक प्रयास करने के बाद भी लोगों को निराश होना पड़ रहा है। सर्वर डाउन होने से साइट ही नहीं खुल रहा है। अभ्यर्थी रात-दिन कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आवेदन तो दूर एक अवसरीय पंजीयन (ओटीआर) भी होना मुश्किल हो गया है।
यूपीपीएससी के तहत उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के 411 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए 9 अक्तूबर से ऑनलाइन पंजीयन शुरू हुआ है। शुरुआती एक सप्ताह तक सर्वर ठीक ररा। इस बीच 6 लाख 44 हजार अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ है। इसके बाद से आयोग की वेबसाइट चलनी बंद हो गई है। दो दिन पहले आयोग की ओर से एक साथ तीन साइट शुरू की गई है। इसमें से भी कोई साइट कारगर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा स्वयं का प्रयास कर जब थक जा रहे हैं तो कंप्यूटर सेंटरों की शरण में जा रहे हैं। मगर, वहां भी साइट न चलने का जवाब देकर लौटाया जा रहा है। कई-कई दिन से आवेदन तो दूर ओटीआर भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
आवेदन से पहले ओटीआर जरूरी
यूपीपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए पहले ऑनलाइन पंजीयन (ओटीआर) करना जरूरी है। इसमें अभ्यर्थियों के शैक्षिक योग्यता, जाति प्रमाणपत्र एवं अन्य विवरण अंकित होता है। इसी आधार पर आयोग की नौकरियों का आवेदन होता है। एक बार ओटीआर होने के 72 घंटे बाद राज्य सरकार के अधीन किसी भी नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है। मगर, यूपीपीएससी की वेबसाइट न चलने से अभ्यर्थियों का पंजीकरण (ओटीआर) नहीं हो पा रहा है।
...
आरओ, एआरओ के लिए नहीं हो पा रहा आवेदन
उत्तर प्रदेश सचिवालय में आरओ, एआरओ की रिक्तियों पर अभ्यर्थियों के आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। यूपीपीएससी की वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन के समय मझधार में ही धोखा दे रही है। कई दिन से यह समस्या होने की वजह से कंप्यूटर सेंटरों के संचालक आवेदन करने से ही मना कर दे रहे हैं। बड़ी तादाद में अभ्यर्थी परेशान है। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर तक है।
...
मेरे पास 15 से 20 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र जमा हैं। सुबह से शाम तक यूपीपीएससी की वेबसाइट पर प्रयास किया जा रहा है। बड़े मुश्किल से किसी का ओटीआर हो रहा है तो आवेदन ही नहीं हो पा रहा है।
अनुराग चौधरी, संचालक, कंप्यूटर सेंटर
...
मै एक सप्ताह से यूपीपीएससी की वेबसाइट पर आरओ पद के लिए आवेदन करने का प्रयास कर रहा हूं। अब तक ओटीआर नहीं हो पाया है। कई बार रात में प्रयास किए। कभी-कभी ओटीपी जनरेट हो रही। इसके बाद की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।
सुमन मिश्रा, अभ्यर्थी
...
यूपीपीएससी की वेबसाइट नहीं चल रही है। तीन सर्वर लांच किए गए हैं। मगर, एक भी नहीं काम कर रहा है। मेरा आवेदन पांच दिन से नहीं हो पा रहा है। ओटीआर होने के बाद अब एआरओ के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं। आयोग को अपनी वेबसाइट में सुधार करना चाहिए।

शिवनाथ मौर्या, अभ्यर्थी
...
यूपीपीएससी की आरओ, एआरओ की नौकरियों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। क्योंकि ऑनलाइन आवेदन के लिए साइट नहीं चल रही है। यह पूरी प्रक्रिया पांच से दस मिनट की होनी चाहिए। मगर, कई-कई दिन लग जा रहे हैं आवेदन नहीं हो रहा है।
सार्जन त्रिपाठी, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed