{"_id":"68bf39f5d84545a59a08109e","slug":"update-cracks-in-the-roof-due-to-lightning-equipment-burnt-young-man-injured-basti-news-c-207-1-bst1005-143518-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली गिरने छत में आई दरार...उपकरण जले, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली गिरने छत में आई दरार...उपकरण जले, युवक घायल
Tue, 09 Sep 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
सांऊघाट के मछिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से छत क्षतिग्रस्त
बस्ती। सोमवार को शहर से सटे सांऊघाट ब्लॉक क्षेत्र के मछिया गांव में सोमवार को मछिया गांव में बिजली गिरने से छत में दरारें पड़ गईं। घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक भी घायल हो गया। वहीं शहर के बेलवाडाड़ी मोहल्ले में भी बिजली गिर गई। टिनिच क्षेत्र के तिनहरी गांव में आकाशीय बिजली बिजली तार पर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई।
दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी। इसी बीच सांऊघाट ब्लॉक क्षेत्र के मछिया गांव निवासी फूलचंद्र चौधरी के पक्का मकान पर बिजली गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई। अंदर लगे विद्युत उपकरण जलकर खराब गए। जनरेटर का अल्टीनेटर भी खराब हो गया। इन्वर्टर भी जल गया। छत में दरार आ गई है।
पीड़ित फूलचंद्र चौधरीने बताया कि घर में बैठे शिवा चौधरी चपेट में आकर घायल हो गए। चोट लग गई है। फूलचंद्र ने बताया कि क्षतिपूर्ति के लिए राजस्व विभाग की टीम से संपर्क करेंगे। आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मचा रहा। वहीं बारिश के बाद मौसम का तापमान गिरा और गर्मी से छोड़ी राहत पहुंची। इसके अलावा शहर के विशुनपुरवा मोहल्ले में सोमवार को दिन में ढाई बजे के आसपास बिजली गिरने से आसपास के कई घरों में उपकरण जल गये। लोग डर कर घरों से बाहर आ गए। बताया कि राजन पांडेय के घर से सट कर बिजली गिर गई। मकान में रखा इनवर्टर, पंखा एवं बल्ब से धुआं निकलने लगा। इसके अलावा राम मिलन पाल, पूजा पांडेय एवं अश्वनी सिंह सहित कई घरों के बिजली उपकरण खराब हो गये।
विज्ञापन
-- --
ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली गिरने से तिनहरी गांव की बिजली गुल
टिनिच। सोमवार को बिजली उपकेंद्र बघौडी क्षेत्र के अजगैवाजंगल, आमा शिवपुर गांव में बारिश के बाद बिजली गिरने से तिनहरी गांव के पूरब लगा 63 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया और धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों ने बताया कि तेज चमक के साथ बिजली गिरी। जेई सूर्यनरायन यादव ने बताया कि जानकारी मिली है।