फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   up board question papers sent

पुलिस सुरक्षा में भेजे गए बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र

Mon, 29 Jan 2018 11:35 PM IST
basti
basti Updated Mon, 29 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
up board question papers sent
डेमो - फोटो : डेमो
बस्ती। 
विज्ञापन

छह फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सोमवार को 149 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्र भेजे गए। 
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसबी सिंह की अगुवाई और डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्य की निगरानी में ट्रकों और छोटे बंद वाहनों से पेपर भेजे गए। डीआईओएस ने बताया कि प्रश्न-पत्र रूटवार भेजे जा रहे हैं। जो परीक्षा केंद्र सड़क के आसपास हैं वहां पर ट्रकों से और जो परीक्षा केंद्र काफी हटकर हैं वहां पर छोटे बंद वाहनों से भेजे गए। वाहनों के साथ एक शिक्षक और पुलिस लगाई गई है। बताया कि प्रश्न-पत्र मिल जाने के बाद केंद्र व्यवस्थापक परीक्षार्थी वार मिलान करेंगे। अगर किसी केंद्र पर परीक्षार्थी संख्या से कम प्रश्न-पत्र मिले तो वहां पर केंद्र व्यवस्थापक की मांग पर अवशेष प्रश्न-पत्र बाद में भेज दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed