फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Board: Provisional list of exam centres to be released on September 21

यूपी बोर्ड : 21 सितंबर को जारी होगी परीक्षा केंद्र निर्धारण की अनंतिम सूची

Fri, 21 Aug 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Provisional list of exam centres to be released on September 21
बस्ती। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के 396 विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और आधारभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कराने के बाद उनकी सूची बोर्ड की वेबसाइट पर 10 अगस्त को अपलोड कर दी गई है। अब केंद्र निर्धारण की अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले स्तर पर 21 सितंबर को परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद विद्यालयों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 28 सितंबर को संशोधित सूची जारी होगी। इसके बाद बोर्ड स्तर से 22 अक्तूबर को ऑनलाइन केंद्र सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची पर भी आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड 29 अक्तूबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते समय विद्यार्थियों को अधिक दूरी तय न करनी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। छात्राओं के लिए सात से 10 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जबकि छात्रों के लिए केंद्र की दूरी 10 से 15 किलोमीटर के बीच रखने का प्रावधान है। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान आने-जाने में परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पिछले वर्ष 74,158 विद्यार्थी हुए थे पंजीकृत
वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा में बस्ती जिले से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 74,158 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 39,944 और इंटरमीडिएट के 34,214 विद्यार्थी शामिल थे। इनके लिए जिले में 130 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

कोट

बोर्ड की साइट पर प्राप्त विद्यालयों के आवेदन के बाद केंद्र निर्धारण के लिए भौतिक सत्यापन कराकर आनलाइन बोर्ड को सूची भेज दी गई है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
- संजय सिंह, डीआईओएस, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed