{"_id":"5e3efb738ebc3ee59a6afa5a","slug":"up-board-pariksha4499-basti-news-gkp34032995","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाः गड़बड़ी पर केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाः गड़बड़ी पर केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
बस्ती के जीजीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम आशुतोष ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा : गड़बड़ी पर केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए डीएम आशुतोष निरंजन ने शनिवार को जीजीआईसी में बैठक की। कहा कि किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।
बैठक में सभी जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि जिस अधिकारी को परीक्षा में जो भी जिम्मेदारी दी गई है वह उसका निष्ठा पूर्वक पालन करे। अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही करता है तो दोषी माना जाएगा जिसकी जहां ड्यूटी है वहां निरीक्षण भी करेगा। सभी व्यवस्था सुचारु रूप से चलनी चाहिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बृज भूषण मौर्या ने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका नंबर 05542-281167 है जो परीक्षा शुरू होने से परीक्षा समाप्त होने तक कार्यरत रहेगा। यहां पर सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्पन्न होने वाली हर समस्याएं दर्ज की जाएंगी जिसका तत्काल समाधान भी किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में छात्र, छात्राओं को कोई दिक्कत न होने पाए, इसलिए शासन के मानक के अनुरूप सीटिंग व्यवस्था, लाइट, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकार्डर, राउटर कंप्लीट होने चाहिए। पहली बार कंट्रोल रूम को जिला मुख्यालय और लखनऊ स्थिति कंट्रोल रूम से भी अटैच किया गया है। वेबकास्टिंग के माध्यम परीक्षा की लाइव देखी जाएगी। कक्ष निरीक्षक को अपने साथ परिचय पत्र और आधार कार्ड रखना अनिवार्य होगा। अगर किसी भी शिक्षक का पाल्य परीक्षा दे रहा हो तो उसे तत्काल सूचित करना अनिवार्य होगा। जहां पर पेपर रखा गया वहां पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा आन रखना अनिवार्य है। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो केंद्र व्यवस्थापक सीधे जिम्मेदार होंगे। जिले में कुल 76728 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जिसके लिए 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 42017 और इंटरमीडिएट में 34711 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने सभी केंद्रों को चार जोन में बांटा है। चार जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 132 स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। स्टैटिक मजिस्ट्रेट सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे। छह सचल दल टीम का गठन किया गया है जिसके लिए डीआईओएस डॉ. बृज भूषण मौर्या, बीएसए अरुण कुमार शुक्ला, प्रधानाध्यापक बसंत लाल, सत्येंद्र कुमार पांडेय, इंद्र बहादुर वर्मा और इंद्रजीत ओझा को प्रभारी बनाया गया है। हर टीम में चार चार सहायक रहेंगे। द्वारिका प्रसाद चौधरी इंटर कालेज लालगंज, धनपति देवी बालिका इंटर कालेज गायघाट, रामदास उदय प्रताप इंटर कालेज भटपुरवा चिलमा बाजार, अतरवासी देवी बालिका इंटर कालेज चकोही, चौधरी त्रिवेणी राम बालिका इंटर कालेज कलवारी और बाबा बैजनाथ त्रिपाठी इंटर कालेज के संवेदनशील तथा किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुंडरा कुंवर अति संवेदनशील केंद्र घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगेगा।
इस मौके पर एडीएम रमेश चंद्र ,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, एसडीएम नीरज प्रसाद, उपकृषि निदेशक डॉ. एसके त्रिपाठी, प्रधानाचार्या नीलम सिंह, निलोफर उस्मानी, योगेश शुक्ला, डॉ. संजय सिंह, शशिकला श्रीवास्तव, रामाश्रय त्रिपाठी, विजय सेन सिंह, शिव बहादुर सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, श्रीकांत मिश्र, वेदमणि सिंह मौजूद रहे।