फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP board exam is over,

Basti News: यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त, मूल्याकंन की शुरू हुई तैयारी

Sun, 10 Mar 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
UP board exam is over,
जेडी माध्यमिक शिक्षा ओपी मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होता है।
शनिवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में जेडी माध्यमिक शिक्षा ओपी मिश्रा ने टीम के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण। प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत और इंटरमीडिएट की व्मावसायिक विषय की परीक्षा 56 केंद्रों पर हुई। प्रथम पाली में 407 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 29 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की व्यावसायिक विषय की परीक्षा में 391 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 17 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में सभी 83 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा में 849 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 45 परीक्षा से गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया कि शनिवार को बोर्ड परीक्षा सकुशल समाप्त हो गई। केवल बनकटी क्षेत्र में द्वारिका चौधरी इंटर कालेज में चार मार्च को इंटरमीडिएट में एक फर्जी परीक्षार्थी को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए कक्ष निरीक्षक ने पकड़ा था। इसके अलावा किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं आई। चार विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसमें जीआईसी, जीजीआईसी में इंटरमीडिएट, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज और सक्सेरिया इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कापियों की जांच 16 मार्च से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed