फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Union minister targeted by Congress

केंद्रीय मंत्री के निशाने पर रही कांग्रेस

Mon, 17 Oct 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 17 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Union minister targeted by Congress
केंद्रीय मंत्री के निशाने पर रही कांग्रेस
महाजन इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जहां शिल्पियों के हित की योजनाएं गिनाकर बस्ती के विकास का भरोसा दिया, वहीं विपक्ष के प्रति हमलावर रुख अपनाकर भाजपा के चुनावी एजेंडे को भी हवा दी। आह्वान भी किया कि यूपी के चुनाव में भाजपा को मजबूती दीजिए, प्रदेश खुद-व-खुद मजबूत हो जाएगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाथी, साइकिल के अलावा हाथ ने गरीब जनता पर खूब हाथ साफ किया। इन दलों ने प्रदेश में विकास की बजाय खुद अपना विकास किया। कांग्रेस केंद्रीय मंत्री के निशाने पर ज्यादा रही। मनमोहन सिंह और राजीव गांधी का नाम तो नहीं लिया लेकिन प्रधानमंत्रियों के तुलनात्मक विश्लेषण जैसा अंदाज अपनाते हुए उन्होंने मोदी को सर्वोत्तम पीएम और मौजूदा सरकार को जनहित वाली सरकार साबित करने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रधानमंत्री को बोलते हुए कोई सुन नहीं पाता था। वह विद्वान तो थे पर उसका कोई प्रमाण देखने को नहीं मिला। ऐसे ही एक पीएम कहा करते थे कि उनकी सरकार जनता के लिए एक रुपये भेजती है तो जनता तक महज 10 पैसा पहुंचता है। बोलीं, अब वक्त बदल गया है। जनता ने एक चाय वाले को प्रधानमंत्री चुनकर उस पर विश्वास जताया है तो प्रधानमंत्री भी हर कदम पर खरे उतर रहे हैं। जनधन योजना के हवाले से कहा कि पीएम चाहते हैं कि बैंकों में आमजन का दखल हो और उन्होंने हर परिवार का खाता जीरो बैलेंस पर खुलवाया। इन खातों में 30 हजार करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। इसी तरह उनकी अन्य कई योजनाएं आम लोगों के लिए बड़ी राहत का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित  किया। वहीं केंद्रीय मंत्री को भाजपा नेताओं की ओर से तलवार व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस दौरान अभिषेक पाल, नरेंद्र चंचल, कंचना सिंह, विवेकानंद मिश्र, रवि सोनकर, गोवर्धन सोनकर, रामसिंगार ओझा, चतुर्गुन राजभर, बीना राय, सत्येंद्र कुमार शुक्ल, पुष्कर मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, भानु प्रकाश, इंद्रवास सिंह, सुखराम गौड़, केडी चौधरी, रामानंद नन्हे, अजीत चौबे, अखंड प्रताप सिंह, अश्वनी उपाध्याय, अभिनव, आलोक आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed