{"_id":"58050d1d4f1c1bac2d702e7b","slug":"union-minister-targeted-by-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के निशाने पर रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री के निशाने पर रही कांग्रेस
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के निशाने पर रही कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाजन इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जहां शिल्पियों के हित की योजनाएं गिनाकर बस्ती के विकास का भरोसा दिया, वहीं विपक्ष के प्रति हमलावर रुख अपनाकर भाजपा के चुनावी एजेंडे को भी हवा दी। आह्वान भी किया कि यूपी के चुनाव में भाजपा को मजबूती दीजिए, प्रदेश खुद-व-खुद मजबूत हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाथी, साइकिल के अलावा हाथ ने गरीब जनता पर खूब हाथ साफ किया। इन दलों ने प्रदेश में विकास की बजाय खुद अपना विकास किया। कांग्रेस केंद्रीय मंत्री के निशाने पर ज्यादा रही। मनमोहन सिंह और राजीव गांधी का नाम तो नहीं लिया लेकिन प्रधानमंत्रियों के तुलनात्मक विश्लेषण जैसा अंदाज अपनाते हुए उन्होंने मोदी को सर्वोत्तम पीएम और मौजूदा सरकार को जनहित वाली सरकार साबित करने की पूरी कोशिश की।
स्मृति ईरानी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रधानमंत्री को बोलते हुए कोई सुन नहीं पाता था। वह विद्वान तो थे पर उसका कोई प्रमाण देखने को नहीं मिला। ऐसे ही एक पीएम कहा करते थे कि उनकी सरकार जनता के लिए एक रुपये भेजती है तो जनता तक महज 10 पैसा पहुंचता है। बोलीं, अब वक्त बदल गया है। जनता ने एक चाय वाले को प्रधानमंत्री चुनकर उस पर विश्वास जताया है तो प्रधानमंत्री भी हर कदम पर खरे उतर रहे हैं। जनधन योजना के हवाले से कहा कि पीएम चाहते हैं कि बैंकों में आमजन का दखल हो और उन्होंने हर परिवार का खाता जीरो बैलेंस पर खुलवाया। इन खातों में 30 हजार करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। इसी तरह उनकी अन्य कई योजनाएं आम लोगों के लिए बड़ी राहत का काम करेंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया। वहीं केंद्रीय मंत्री को भाजपा नेताओं की ओर से तलवार व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस दौरान अभिषेक पाल, नरेंद्र चंचल, कंचना सिंह, विवेकानंद मिश्र, रवि सोनकर, गोवर्धन सोनकर, रामसिंगार ओझा, चतुर्गुन राजभर, बीना राय, सत्येंद्र कुमार शुक्ल, पुष्कर मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, भानु प्रकाश, इंद्रवास सिंह, सुखराम गौड़, केडी चौधरी, रामानंद नन्हे, अजीत चौबे, अखंड प्रताप सिंह, अश्वनी उपाध्याय, अभिनव, आलोक आदि रहे।