{"_id":"68449ffa6876776f6d0ff50c","slug":"uncontrolled-e-rickshaw-overturned-three-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-137954-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल
Sun, 08 Jun 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। हाईवे पर शनिवार दोपहर को बड़हर कला गांव के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में बैठे तीन यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शनिवार को एक ई-रिक्शा यात्रियों को लेकर फैजाबाद की तरफ जा रहा था। बड़हर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार 34 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र शंकर लाल और 28 वर्षीय अनूप चौरसिया पुत्र शिव शंकर चौरसिया निवासी नवाबगंज जनपद गोंडा तथा 40 वर्षीय नासिर हुसैन पुत्र मुमताज अली बरहपुर कुंवर थाना हर्रैया घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण मुकेश कुमार को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। संवाद